गृहरक्षकों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव

Updated at :29 May 2015 7:22 AM
विज्ञापन
गृहरक्षकों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव

आरा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर गृहरक्षकों ने आंदोलन को और तीव्र करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड लाइन से जुलूस निकाला. इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि गृहरक्षक पुलिस अधीक्षक […]

विज्ञापन
आरा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर गृहरक्षकों ने आंदोलन को और तीव्र करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह के नेतृत्व में होमगार्ड लाइन से जुलूस निकाला.
इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाये गये. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि गृहरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ जा रही रहे थे कि रास्ते में पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ आ पहुंचे. उन्होंने गृहरक्षकों को समझाते हुए कहा कि गुरुवार को जनता दरबार है और डीआइजी भी आये हुए है.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गृहरक्षक तत्काल एसपी कार्यालय पहुंचना चाहते थे, लेकिन आश्वासन के बाद संघ के अन्य नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंप घेराव कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया. अगले चरण में 30 मई को गृहरक्षक अपने-अपने क्षेत्र के विधायक, मंत्री का घेराव करेंगे. अगर सरकार मांगे नहीं मानती है, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा.
सरकार के किसी भी दबाव में गृहरक्षक झुकनेवाले नहीं है. इस मौके पर रामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, लाल बहादुर सिंह, निर्मल सिंह, श्रीभगवान सिंह, रमेश सिंह, राम दयाल सिंह, मो कलामुद्दीन, सत्येंद्र सिंह, नंद किशोर सिंह, सियाराम सिंह, राम प्रकाश सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन