दीवार से दब कर एक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 May 2015 7:36 AM
विज्ञापन

पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा कला गांव में मंगलवार की सुबह ईंट की दीवार गिरने के कारण उसमें दब कर गृहस्वामी रामसुभग गिरी के पुत्र 40 वर्षीय विजेंद्र गिरी की मौत हो गयी़ विजेंद्र गिरी की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है़ मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को […]
विज्ञापन
पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा कला गांव में मंगलवार की सुबह ईंट की दीवार गिरने के कारण उसमें दब कर गृहस्वामी रामसुभग गिरी के पुत्र 40 वर्षीय विजेंद्र गिरी की मौत हो गयी़
विजेंद्र गिरी की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है़ मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिजेंद्र गिरी अपने घर की पुरानी हो चुकी दीवार के बदले नया दीवार बनाने के लिए नींव खुदवा रहे थ़े इसी दौरान अचानक पुरानी दीवार भरभरा कर विजेंद्र गिरी के ऊपर गिर पड़ी़
गंभीर रूप से जख्मी विजेंद्र गिरी को अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी़ इस घटना के बाद विजेंद्र गिरी के परिवार के अलावा गांव में शोक का माहौल बन गया है़ स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










