वित्त समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 May 2015 7:35 AM
विज्ञापन

आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में वित्त समिति की बैठक कुलपति डॉ अजहर हुसैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई एजेंडों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये. बैठक की शुरुआत में गत बैठक के कार्यवृत की संपुष्टि की गयी. इसके बाद एक-एक कर बैठक के एजेंडों पर चर्चा की गयी. संविदा पर नियुक्ति […]
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में वित्त समिति की बैठक कुलपति डॉ अजहर हुसैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई एजेंडों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये. बैठक की शुरुआत में गत बैठक के कार्यवृत की संपुष्टि की गयी. इसके बाद एक-एक कर बैठक के एजेंडों पर चर्चा की गयी.
संविदा पर नियुक्ति कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी से संबंधित उपसमिति की अनुशंसा के अनुमोदन पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि टेबुलवार प्रतिशत में बढ़ा कर अगली बैठक में लाने को कहा गया है.
इसके अलावा कुलसचिव के मोबाइल खर्च को 1000 प्रतिमाह से बढ़ा कर 1500 रुपये तक करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर वित्तीय परामर्शी आरपी कंठ, डॉ सतीश कुमार, डॉ अहमद मसुद, डॉ मुक्तिनाथ सिंह, डॉ मनोज कुमार, शिवनंदन प्रसाद सिन्हा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










