ऑटो के पलटने से एक की मौत, कई घायल

Updated at :26 May 2015 8:30 AM
विज्ञापन
ऑटो के पलटने से एक की मौत, कई घायल

एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने पर परिजनों ने किया हंगामा पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी फॉल के समीप आरा- सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हसनबाजार ओपी के रसौली गांव निवासी राजबालम सिंह के पुत्र संजय सिंह नामक ऑटोचालक […]

विज्ञापन
एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने पर परिजनों ने किया हंगामा
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी फॉल के समीप आरा- सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक ऑटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हसनबाजार ओपी के रसौली गांव निवासी राजबालम सिंह के पुत्र संजय सिंह नामक ऑटोचालक की मौत आरा ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी़
जबकि गंभीर रूप से जख्मी जमोढ़ी गांव निवासी सरदार राम की पत्नी गीता देवी का इलाज पीरो अस्पताल में कराया जा रहा है़ इधर पीरो अस्पताल के एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होने पर आक्रोश प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों ने जम कर हंगामा किया़
परिजनों का कहना था कि जख्मी को रेफर किये जाने के बाद अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस से उन्हें आरा ले जाया जा रहा था लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद नहीं होने के कारण जख्मी की मौत हो गयी़
जानकारी के अनुसार उक्त ऑटो यात्राियों को लेकर हसनबाजार से पीरो की ओर आ रहा था़ ऑटो जैसे ही बचरी फॉल के समीप पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया़ इस घटना में संजय सिंह और गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, वही ऑटो में सवार अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हुए़
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को पीरो अस्पताल पहुंचाया गया़ अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने संजय सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आरा रेफर कर दिया, लेकिन आरा ले जाने कम में ही रास्ते में उनकी मौत हो गयी़
अज्ञात वाहन से कुचल कर किशोरी की मौत
पीरो. इमादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सहार पथ पर सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण चिमनी भट्ठे पर काम करनेवाली पूजा कुमारी नामक 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी़ पुलिस ने मृत किशोरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया है़
मिली जानकारी के अनुसार राजगीर(नालंदा) निवासी मिथिलेश मांझी अपने परिवार के साथ इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा-सहार मार्ग पर अवस्थित एक चिमनी भट्ठे पर काम करते हैं
सोमवार को मिथिलेश मांझी की 15 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी सड़क के किनारे से गुजर रही थी. इसी क्रम में तेज गति जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने किशोरी को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन