पीरो व तरारी में बूथों पर लगे विशेष शिविर

Updated at :25 May 2015 6:45 AM
विज्ञापन
पीरो व तरारी में बूथों पर लगे विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार के लिए जुटे लोग पीरो : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को पीरो व तरारी प्रखंड के लगभग सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा नाम में सुधार के […]

विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार के लिए जुटे लोग
पीरो : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को पीरो व तरारी प्रखंड के लगभग सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा नाम में सुधार के लिए विहित प्रपत्र में आवेदन एकत्र किये गय़े बूथवार इस विशेष शिविर के आयोजन को ले मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला़
इधर, पीरो में बीडीओ मनोरंजन पांडेय के साथ अनिल कुमार और सेराज खान तथा तरारी में बीडीओ विकास कुमार ने पूरे दिन विभिन्न बूथों पर घूमकर विशेष शिविर की मॉनीटरिंग की़ इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित बूथों पर मौजूद बीएलओ को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.
बीडीओ मनोरंजन पांडेय ने विशेष शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देश पर 24 मई को सभी बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन