26 को होगा डीएम का घेराव : नंद कुमार

Updated at :24 May 2015 8:50 AM
विज्ञापन
26 को होगा डीएम का घेराव : नंद कुमार

समाहरणालय के समक्ष गृहरक्षकों ने दिया धरना आरा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गृह रक्षक शामिल हुए. धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने की. इसके पूर्व होम […]

विज्ञापन
समाहरणालय के समक्ष गृहरक्षकों ने दिया धरना
आरा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गृह रक्षक शामिल हुए.
धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने की. इसके पूर्व होम गार्ड लाइन से जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय पहुंच धरना में तब्दील हो गया. धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जब तक सरकार पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा. 26 मई को जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा. धरना में डीजीपी के बयान की निंदा की गयी. इस मौके पर रामेश्वर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, राम गहन सिंह, राम दयाल सिंह, नंद किशोर सिंह, राम निवास सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन