बाल श्रम की समस्या वर्तमान समाज के लिए कलंक के समान : डॉ सुनीता

Updated at :01 May 2015 8:44 AM
विज्ञापन
बाल श्रम की समस्या वर्तमान समाज के लिए कलंक के समान : डॉ सुनीता

आरा : बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर बीके इंस्टीट्यूट में श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीता सिंह एवं संचालन बचपन बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक विंकटेश राय ने किया. इस मौके पर श्रम अधीक्षक दिवाकर […]

विज्ञापन
आरा : बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर बीके इंस्टीट्यूट में श्रम संसाधन विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ सुनीता सिंह एवं संचालन बचपन बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक विंकटेश राय ने किया.
इस मौके पर श्रम अधीक्षक दिवाकर दूबे एवं सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई संजय उपाध्याय उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ने मानवीय भावनाओं पर ध्यान केंद्रीय किया. साथ ही बाल प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सुनीता सिंह ने कहा कि बाल श्रम की समस्या वर्तमान समाज के लिए कलंक के समान है, जिसे सभी आम जनों की सहभागिता से ही इसका निराकरण संभव है.
श्रम अधीक्षक दिवाकर दूबे ने श्रम कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्चों से काम लेने पर नियोक्त को 20 हजार रुपया जुर्माना एवं छह माह की सजा का प्रावधान है. इस मौके पर रामनाथ ठाकुर, भास्कर मिश्र, घनश्याम तिवारी, प्रेम प्रकाश, मनीष, निशा, वर्षा, छाया, सुधा आदि उपस्थित थे.
जागरूकता कार्यक्रम
बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर ओरियन एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन संस्थान के सचिव डॉ पी पुष्कर, विद्यालय के निदेशक निलेश कुमार, प्रधानाध्याक पीके पांडेय, शिक्षिका गुड़िया, बबलू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाल श्रम उन्मूलन पर अपना विचार रखते हुए प्रत्येक वर्ग के लोगों को सहयोग करने की अपील की.
सचिव डॉ पी पुष्कर ने श्रम कानून के विरुद्ध बच्चों से अमानवीय कार्य करानेवाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कहीं. इस मौके पर निलेश कुमार गुप्ता, अरुण प्रसाद, मो अजहरूद्दीन, मनीष प्रसाद, शिवम् कुमार पांडेय, गायत्री, सविता कुमारी आदि उपस्थित थे.
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर प्रमंडल बनाओ मोरचा के तत्वावधान में समाहरणालय के समक्ष समस्या कारण व निवराण विषय गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक कृष्णकांत तिवारी ने की, जबकि मंच संचालन अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के आलोक में सरकारी स्तर पर बने कानून तथा योजनाएं धरातल पर दिखायी नहीं दे रही है.
यदा-कदा दिखायी भी अगर देती है, तो केवल दिखावे के तौर पर. वहीं ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि दुनिया भर के करोड़ों बच्चे खिलने के पहले ही मुरझा जाते हैं, फलत: देश उनका लाभ लेने से वंचित रह जाता है, जबकि बच्चे देश के भविष्य है.
वहीं कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि बाल श्रम से पीड़ित बच्चों के अभिभावक को जागरूक लोगों के तरफ से ऐसा नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इस मौके पर नंद किशोर कमल, रवींद्र कुमार पांडेय, मिथिलेश कुमार, मुक्तेश्वर तिवारी, मदन सिंह, उमेश सिंह, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रदीप लाल, शत्रुघ्न प्रसाद, कृष्णा पासवान, राम स्नेही सहित कई लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन