महिला को जला मार डाला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Apr 2015 11:26 PM
विज्ञापन

आरा : महिला को पहले जला कर मार डाला गया. इसके बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को लेकर जा रहे ससुराल के लोगों को लड़की के मायकेवालों ने नवादा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप धर दबोचा, जिसके बाद बवाल होते देख ससुराल के कई लोग भाग खड़े हुए. शव का पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
आरा : महिला को पहले जला कर मार डाला गया. इसके बाद साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को लेकर जा रहे ससुराल के लोगों को लड़की के मायकेवालों ने नवादा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप धर दबोचा, जिसके बाद बवाल होते देख ससुराल के कई लोग भाग खड़े हुए.
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं महिला के ससुराल के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव निवासी मोहन सिंह अपनी बेटी रेणु देवी की शादी बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरख गांव निवासी मिथिलेश सिंह से की थी.
शादी के बाद से ही दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज की मांग पूरी न होते देख, ससुराल के लोगों ने महिला पर तेल छिड़ कर जला कर मार डाला गया. इसके बाद साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को लेकर जा रहे थे, जिसकी खबर मायके वालों को मिल गयी. पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










