अगवा छात्र की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Updated at :22 Apr 2015 10:24 AM
विज्ञापन
अगवा छात्र की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

आरा : अगवा छात्र संतोष कुमार के हत्या के मामले के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है. इसे लेकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में पुलिस एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. हालांकि चर्चाओं की […]

विज्ञापन

आरा : अगवा छात्र संतोष कुमार के हत्या के मामले के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है. इसे लेकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में पुलिस एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. हालांकि चर्चाओं की माने तो मामला कहीं-न-कहीं से आपसी रंजिश का ही प्रतीत होता है. बता दें कि 18 अप्रैल को चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव स्थित उसके घर के महज 200 मीटर की दूरी से हथियारबंद बाइक सवार नाकाब पोश अपराधियों ने अगवा कर लिया था, जिसके बाद उसका शव 20 अप्रैल को बड़हरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर-दूबेछपरा गांव के बधार स्थित कुएं से बरामद किया गया था. छात्र की गला दबा कर हत्या की गयी थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ कर रही है. मामले की खुलासा को लेकर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का भी गठन किया गया है. वहीं छात्र के बैग व कपड़ों को एफएसएल जांच के लिए पटना भेजा गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन