पुलिस ने ट्रक सहित चालक को किया गिरफ्तार

Updated at :19 Apr 2015 8:30 AM
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक सहित चालक को किया गिरफ्तार

आरा/सरैंया : आरा-सरैंया मुख्य मार्ग पर दुर्ग टोला गांव के समीप ट्रक की चपेट में आकर बड़हरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गोपाल जी सिंह की मौत हो गयी, जबकि दूसरी तरफ ट्रैक्टर की चपेट में आकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारसी शर्मा के पुत्र महातम शर्मा जख्मी हो गया, जिसे इलाज […]

विज्ञापन
आरा/सरैंया : आरा-सरैंया मुख्य मार्ग पर दुर्ग टोला गांव के समीप ट्रक की चपेट में आकर बड़हरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गोपाल जी सिंह की मौत हो गयी, जबकि दूसरी तरफ ट्रैक्टर की चपेट में आकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारसी शर्मा के पुत्र महातम शर्मा जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार सरैंया बाजार से बाजार कर गोपालजी सिंह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे.
इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने वृद्ध को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पोता विष्णु सिंह की हालत खराब हो गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं पूर्व विधायक आशा देवी सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया, जबकि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन