हेरोइन तस्कर ने उगले कई राज, छापेमारी जारी

Updated at :12 Apr 2015 8:36 AM
विज्ञापन
हेरोइन तस्कर ने उगले कई राज, छापेमारी जारी

आरा : हेरोइन तस्कर छठु पासवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस धंधे में संलिप्त कई कारोबारियों के बारे में सुराग मिला है, जिसके आधार पर पुलिस धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. विदित हो कि शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ विनोद […]

विज्ञापन
आरा : हेरोइन तस्कर छठु पासवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस धंधे में संलिप्त कई कारोबारियों के बारे में सुराग मिला है, जिसके आधार पर पुलिस धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. विदित हो कि शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा के निर्देश पर सदर एसडीपीओ विनोद कुमार रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
टीम द्वारा गांगी के समीप गौसगंज मुहल्ला स्थित छठु पासवान के घर छापेमारी कर भारी मात्र में हेरोइन व नकदी की बरामदगी की गयी थी. पुलिस ने छठु पासवान से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष छठु ने अपने कई साथियों के नाम उगले है, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का भी गठन किया गया है.
टीम द्वारा धंधे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सफेद पाउडर के काले धंधे में संलिप्त कारोबारी सलाखों के पीछे होंगे. छठु पासवान को और पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही रिमांड पर भी ले सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन