गोली लगने से बच्चे की गयी जान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Apr 2015 8:46 AM
विज्ञापन

चैता कार्यक्रम में उत्साहित असामाजिक तत्वों ने की फायरिंग कोईलवर : चैता कार्यक्रम के दौरान चली गोली से हुई बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल के पूर्वी छोर को शव के साथ तीन घंटे तक जाम कर यातायात बाधित रखा, जिससे पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ […]
विज्ञापन
चैता कार्यक्रम में उत्साहित असामाजिक तत्वों ने की फायरिंग
कोईलवर : चैता कार्यक्रम के दौरान चली गोली से हुई बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल के पूर्वी छोर को शव के साथ तीन घंटे तक जाम कर यातायात बाधित रखा, जिससे पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाने के परेव बाजार समिति पर चैता कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था.
कार्यक्रम के दौरान ही करीब एक बजे रात्रि में उत्साह से लबरेज कुछ असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी़ इसी बीच चैता देखने आये परेव निवासी प्रेम पासवान के 12 वर्षीय पुत्र ऋ षि कुमार को एक गोली शरीर के ऊपरी हिस्से में जा लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी़ कार्यक्रम के दौरान चली गोली व एक बच्चे के मौत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी, जबकि असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठा फरार हो गय़े
इधर, बच्चे मौत के बाद गुस्साये ग्रामीणों व परिजनों ने कोईलवर पुल के पूर्वी छोर पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया़ उनका कहना था कि प्रशासन की मिलीभगत से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है, जिसका खामियाजा निदरेष बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. इधर घटनास्थल पर पहुंचे माले नेता गोपाल सिंह ने दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये व आश्रित को नौकरी देने की मांग सरकार से की़
तीन घंटों तक जाम रहा कोईलवर पुल
तीन घंटों तक कोईलवर पुल जाम होते ही पश्चिमी छोर पर बड़े व छोटे वाहनों समेत यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ गरमी के मौसम होने के कारण यात्री वाहनों में छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा़ जाम के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन व दो पहिया वाहन फंसे रह़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










