मकान को लेकर चला आ रहा था दो पट्टीदारों में विवाद

Updated at :09 Apr 2015 7:14 AM
विज्ञापन
मकान को लेकर चला आ रहा था दो पट्टीदारों में विवाद

भूमि विवाद में एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ा लोभ. मकान के विवाद को लेकर नामजद ने अपने चचेरे भाई चंदन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घर से बुला कर चंदन को लाया जहां उसे तीन गोली मारी गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है. […]

विज्ञापन
भूमि विवाद में एक बार फिर रिश्तों पर भारी पड़ा लोभ. मकान के विवाद को लेकर नामजद ने अपने चचेरे भाई चंदन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घर से बुला कर चंदन को लाया जहां उसे तीन गोली मारी गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है.
आरा : नगर थाना क्षेत्र के शिवगंज मुहल्ला अचानक गोली चलने से चौक गया. पूर्व से मकान को लेकर नाथ मेडिकल हॉल के अरुण प्रसाद का उनके पटिदारों से विवाद चला आ रहा था.
इसी को लेकर नामजद नंदन ने अपने चचेरे भाई चंदन कुमार को घर से बुला कर शिवगंज ले गया और उसे गोली मार दी. गोली लगने से युवक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है. वहीं नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही ने बताया कि पूर्व से मकान को लेकर दो पटिदारों के बीच विवाद चला आ रहा था. इसी को लेकर नंदन कुमार ने अपने चचेरे भाई चंदन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद से ही नामजद फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन