अवैध शराब के साथ चार कारोबारी हुए गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Apr 2015 7:13 AM
विज्ञापन

जगदीशपुर : स्थानीय पुलिस ने इसाढ़ी बाजार के पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर 200 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ धंधे में संलिप्त चार कारोबारियों को धर दबोचा. पकड़े गये सभी कारोबारी हरदिया गांव के मखोली पासवान, संजय मुसहर, संतोष यादव, राधे श्याम यादव बताया जाता है. पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर अवैध […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : स्थानीय पुलिस ने इसाढ़ी बाजार के पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर 200 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ धंधे में संलिप्त चार कारोबारियों को धर दबोचा. पकड़े गये सभी कारोबारी हरदिया गांव के मखोली पासवान, संजय मुसहर, संतोष यादव, राधे श्याम यादव बताया जाता है.
पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ कर अवैध धंधे में शामिल करोबारियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीशपुर में अवैध शराब इसाढ़ी से लाया जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही इसाढ़ी के समीप छापेमारी की गयी, जहां से ट्यूब में भर कर ले जा रहे अवैध शराब के साथ धंधे में संलिप्त चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं चांदी थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










