रिटायर्ड फौजी ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Apr 2015 7:12 AM
विज्ञापन

पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में रामेश्वर राम नामक एक रिटायर्ड फौजी ने आपसी विवाद को ले अपनी पत्नी पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ इस हमले में रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अस्पताल में […]
विज्ञापन
पीरो : सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव में रामेश्वर राम नामक एक रिटायर्ड फौजी ने आपसी विवाद को ले अपनी पत्नी पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ इस हमले में रिटायर्ड फौजी की पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है़
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर रामेश्वर राम और उसकी पत्नी विवाद हो गया़ इससे बौखलाये पति ने घर में रखे धारदार हंसुआ से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया़ इस मामले में जख्मी सुनीता देवी के बयान पर सिकरहटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










