महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Apr 2015 8:13 AM
विज्ञापन

चरपोखरी : शौच करने जा रही महिला के साथ गांव के ही रोशन कुमार उर्फ विदेशी तथा मुन्ना कुमार द्वारा छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी किया गया. इस घटना के बाद महिला के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन […]
विज्ञापन
चरपोखरी : शौच करने जा रही महिला के साथ गांव के ही रोशन कुमार उर्फ विदेशी तथा मुन्ना कुमार द्वारा छेड़खानी की गयी. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी किया गया.
इस घटना के बाद महिला के बयान पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए नामजदों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम भलुआना गांव की महिला शौच के लिए जा रही थी. उसी दौरान महिला को अकेले देख गांव के दो युवकों द्वारा छेड़खानी की गयी. जब महिला ने इसका विरुद्ध किया, तो महिला के साथ मारपीट भी की गयी. घटना के बाद से ही दोनों नामजद फरार चल रहे हैं. वहीं महिला द्वारा इस संबंध में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










