51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Apr 2015 8:12 AM
विज्ञापन

आरा : गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के द्वारा रमना में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह समूह साधना के पहले दिन गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा माथे पर कलश के साथ यज्ञ स्थल से शोभा यात्र निकाली गयी. शोभायात्र के नेतृत्व गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी प्रो सच्चितानंद सिंह ने की. यज्ञ स्थल […]
विज्ञापन
आरा : गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के द्वारा रमना में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह समूह साधना के पहले दिन गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा माथे पर कलश के साथ यज्ञ स्थल से शोभा यात्र निकाली गयी. शोभायात्र के नेतृत्व गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी प्रो सच्चितानंद सिंह ने की.
यज्ञ स्थल रमना से श्रद्धालुओं गायत्री शक्तिपीठ मौलाबाग पहुंचे जहां, कलशों की पूजा के बाद उसमें जल भरा गया. कलशों की पूजा कर्मकांडी अनिलजी के द्वारा की गयी.
शक्ति पीठ से शोभायात्र के पीछे नशा उन्मूलन की झांकी भी निकाली गयी, जिसके द्वारा नशा की कुप्रभाव के बारे में बताया गया. शोभायात्र विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: रमना पहुंची. इस दौरान सभी कलशों का पूजन एवं आरती किया गया. बता दें की यह यज्ञ 10 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान लक्ष्मण प्रसाद, राज किशोर सिंह, जगतनारायण अग्रवाल, रामाधार सिंह, निर्मल जी, अंजु सिन्हा, जे नारायण, नारायण प्रसाद, विमला मिश्र, सीता देवी, नैन तारा देवी, कुसुम त्रिपाठी, राम श्रंगारों देवी, धर्मवीर, मधु मुरली, निशांत, सरोज, निधि सिन्हा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










