कारतूस के साथ जाली नोटों का कारोबारी गिरफ्तार

Updated at :07 Apr 2015 7:23 AM
विज्ञापन
कारतूस के साथ जाली नोटों का कारोबारी गिरफ्तार

आरा : कृष्णगढ़ पुलिस ने सरैया बाजार के समीप छापेमारी कर 20 कारतूस के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी डब्ल्यू सिंह को धर दबोचा. गिरफ्तार डब्ल्यू सिंह पर कृष्णगढ़ थाने में जाली नोटों के कारोबार करने का मामला भी दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस […]

विज्ञापन
आरा : कृष्णगढ़ पुलिस ने सरैया बाजार के समीप छापेमारी कर 20 कारतूस के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी डब्ल्यू सिंह को धर दबोचा. गिरफ्तार डब्ल्यू सिंह पर कृष्णगढ़ थाने में जाली नोटों के कारोबार करने का मामला भी दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति पूछताछ कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कारतूस के साथ डब्ल्यू सिंह सरैया आया हुआ है. सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी.
जहां से 20 कारतूस के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि गत वर्ष जाली नोटों के साथ दो लोगों को पकड़ा गया था. जिन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि जाली नोटों का कारोबारी नथमलपुर गांव का डब्ल्यू सिंह है. उसी के कहने पर हमलोग जाली नोटों को चलाते थे. इसके बाद उस पर एक मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन