जो शिक्षा आपने ग्रहण की है, उसे दूसरों में बांटे
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Apr 2015 7:35 AM
विज्ञापन

आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (समाजशास्त्र) विभाग में फेयरवेल पार्टी (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया. विभाग के सत्र 2012-14 के छात्र/छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी में रंगारंग कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो ललन जी राय एवं मंच का संचालन छात्र पंकज कुमार ने किया. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललन जी राय ने […]
विज्ञापन
आरा : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (समाजशास्त्र) विभाग में फेयरवेल पार्टी (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया. विभाग के सत्र 2012-14 के छात्र/छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी में रंगारंग कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो ललन जी राय एवं मंच का संचालन छात्र पंकज कुमार ने किया.
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललन जी राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. वहीं, प्रो हरिहर सिंह एवं प्रो दिलीप चौधरी ने छात्रों से कहा कि बेहतर शिक्षा जो आपने ग्रहण की है, इसे दूसरों के बीच बांटे. तभी शिक्षा का अलख जगेगा.
फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य प्रस्तुत किये. इस मौके पर पियूष राय, उत्कर्ष आनंद, सन्नी सिंह, सुधीर कुमार, निशांत कुमार, गौरीशंकर चौबे, चेतना राय, रागिनी कुमारी, विजेता सिंह, पल्लवी कुमारी, संगीता कुमारी, सरिता कुमारी, कविता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रीति कुमारी मेहता, प्रियंका कुमारी, प्रतिमा कुमारी, गोल्डी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, रुचि, सोनू उपाध्याय, निम्मी कुमारी, स्वाति कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










