आग से झुलस कर विधवा की मौत

Updated at :04 Apr 2015 11:19 AM
विज्ञापन
आग से झुलस कर विधवा की मौत

आरा : नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली में आग से झुलस कर हुई विधवा महिला निशा खातून की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर महिला के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि परिजनों का कहना है कि दिये से लगी आग […]

विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली में आग से झुलस कर हुई विधवा महिला निशा खातून की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर महिला के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि परिजनों का कहना है कि दिये से लगी आग में झुलस जाने से महिला की मौत हुई है.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि शव को कब्र से निकाला जायेगा. बता दें कि गुरुवार की देर रात्रि महिला की झुलसने से मौत हो गयी थी. इसके बाद महिला के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन