40 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल खाक

Updated at :04 Apr 2015 11:18 AM
विज्ञापन
40 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल खाक

आरा/जगदीशपुर : शॉट सर्किट से निकली छोटी सी चिनगारी ने आग का रूप ले लिया. जिसकी चपेट में आकर खेत में खड़ी 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गयी. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए जगदीशपुर […]

विज्ञापन
आरा/जगदीशपुर : शॉट सर्किट से निकली छोटी सी चिनगारी ने आग का रूप ले लिया. जिसकी चपेट में आकर खेत में खड़ी 40 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गयी. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग करते हुए जगदीशपुर – बिहिया मुख्य मार्ग को लाल बिहारी सिंह टोला गांव के समीप जाम कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से गिरी छोटी सी चिनगारी ने भयंकर रूप ले लिया. आग की चपेट में आकर लाल बिहारी सिंह टोला तथा ईश्वर सिंह टोला गांव के दर्जनों किसानों के 40 बीघे में लगी गेहूं की फसल धू- धू कर जल गयी. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किया गया, लेकिन पछुआ हवा के कारण आग और बढ़ते ही जा रहा था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. इधर मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
राम जानकी मंदिर के भी 12 बीघे में लगी गेंहू की फसल जली : इस आगजनी की घटना में राम जानकी मठ के 12 बीघा गेहूं की फसल भी जल कर खाक हो गयी है. वहीं जाम कर रहे किसानों से स्थानीय विधायक भाई दिनेश व अधिकारी वार्ता कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन