आंधी में उखड़े कई पेड़, बिजली गुल

Updated at :31 Mar 2015 7:12 AM
विज्ञापन
आंधी में उखड़े कई पेड़, बिजली गुल

कई जगहों पर गिरे बिजली के तार आरा : सोमवार की दोपहर आयी तेज आंधी से पूरा जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया. तेज आंधी के चपेट में आकर कई पेड़ गिर पड़े. वहीं बिजली की कई जगहों पर तार भी टूट गये. जिससे शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही. शहर […]

विज्ञापन
कई जगहों पर गिरे बिजली के तार
आरा : सोमवार की दोपहर आयी तेज आंधी से पूरा जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया. तेज आंधी के चपेट में आकर कई पेड़ गिर पड़े. वहीं बिजली की कई जगहों पर तार भी टूट गये. जिससे शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही. शहर के क्लब रोड में तेज हवा के चपेट में आकर पेड़ सड़क पर जा गिरा. जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा. बाद में प्रशासन के मदद से पेड़ को हटाया गया.
जिसके बाद यातायात बहाल हो सका. वहीं, कई जगहों के तार टूटने से शहर के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे. कई जगहों के तारों को दुरुस्त कर लिया गया है. उन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन