भूमि बैंक के लिए 475.44 एकड़ का भेजा प्रस्ताव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Mar 2015 6:17 AM
विज्ञापन

आरा : सरकार के निर्देश के अनुरूप जिले में भूमि बैंक को लेकर प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है. प्रशासन ने भूमि बैंक को लेकर 475.44 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. जिस पर एक अरब 85 लाख 65 हजार 40 रुपये अनुमानित राशि खर्च […]
विज्ञापन
आरा : सरकार के निर्देश के अनुरूप जिले में भूमि बैंक को लेकर प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है. प्रशासन ने भूमि बैंक को लेकर 475.44 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव सरकार को भेजा है.
जिस पर एक अरब 85 लाख 65 हजार 40 रुपये अनुमानित राशि खर्च होने की उम्मीद है. इस राशि का आवंटन को लेकर भी सरकार से प्रशासन द्वारा मांग की गयी है. विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय भूमि बैंक के लिए 100 एकड़ जमीन जमीरा में खरीद किये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. वहीं अनुमंडल मुख्यालय पीरो एवं जगदीशपुर में 50-50 एकड़ भूमि तथा सभी अंचलों में 25-25 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस प्रकार से भोजपुर जिले में भूमि बैंक के लिए कुल 475.44 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किये जाने का प्रस्ताव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










