स्कॉर्पियो पलटी एक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Mar 2015 8:19 AM
विज्ञापन

पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी फाल के समीप आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो सड़क के किनारे चाट में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस घटना में स्कार्पियो पर सवार सोनू सिंह नामक युवक की मौत हो गयी़ मृतक बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारोपुर गांव निवासी मुक्तिनाथ सिंह […]
विज्ञापन
पीरो : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरी फाल के समीप आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की देर शाम एक स्कॉर्पियो सड़क के किनारे चाट में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़ इस घटना में स्कार्पियो पर सवार सोनू सिंह नामक युवक की मौत हो गयी़ मृतक बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारोपुर गांव निवासी मुक्तिनाथ सिंह का पुत्र है़
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम सोनू सिंह दो अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बिक्रमगंज की ओर जा रहे थ़े बचरी फाल के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चाट में पलट गयी, जिस कारण सोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग जख्मी हो गय़े पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










