चलती कार में लगी आग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2015 8:10 AM
विज्ञापन

सड़क पर जलती रही कार, आधे घंटे तक यातायात रहा ठप गुरुवार की सुबह आरा-पटना मुख्य मार्ग पर एकाएक कार में तेल का रिसाव होने से आग लग गयी और देखते-ही-देखते धू- धू कर कार जल गयी. कार में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गयी. सड़क के बीचों-बीच जल रही कार को […]
विज्ञापन
सड़क पर जलती रही कार, आधे घंटे तक यातायात रहा ठप
गुरुवार की सुबह आरा-पटना मुख्य मार्ग पर एकाएक कार में तेल का रिसाव होने से आग लग गयी और देखते-ही-देखते धू- धू कर कार जल गयी. कार में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गयी. सड़क के बीचों-बीच जल रही कार को देख आधे घंटे तक यातायात मुख्य मार्ग पर बाधित रही. जाम में सिलिंडर से भरा एक ट्रक भी फंसा हुआ था. हालांकि कार में सवार चालक समेत दो लोग बच गये.
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के आरा-पटना मुख्य मार्ग पर गोढ़ना मोड़ के समीप कार के तेल टंकी में रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गयी, जिससे बीच रोड पर ही कार धू- धू कर जल गयी. कार आधे घंटे में जल कर खाक हो गयी.
इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक यातायात ठप रहा. इसी दौरान सिलिंडर से भरा ट्रक भी फंसा रहा. हालांकि स्थानीय लोगों के सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका. कार को जलते देख स्थानीय लोगों ने वाहन को कुछ दूरी पर ही रोके रखा. बताया जाता है कि कार नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ बाजार समिति निवासी हिमांशु यादव की है. घर से सुबह पटना के लिए जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










