दफादार हत्याकांड में चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Mar 2015 8:09 AM
विज्ञापन

आरा : धनगाई थाना क्षेत्र के दफादार काशी यादव के हत्या के मामले में पुलिस ने मंटु सिंह, शंटु सिंह, राजा सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह को धनगाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. इसके पूर्व पैक्स अध्यक्ष अंटु सिंह ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. विदित हो कि […]
विज्ञापन
आरा : धनगाई थाना क्षेत्र के दफादार काशी यादव के हत्या के मामले में पुलिस ने मंटु सिंह, शंटु सिंह, राजा सिंह तथा शत्रुघ्न सिंह को धनगाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. इसके पूर्व पैक्स अध्यक्ष अंटु सिंह ने पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.
विदित हो कि 22 मार्च को दफादार की उसके गांव दलिपपुर में नामजद लोगों द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी थी. इसे लेकर मृतक के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही गिरफ्तार चारों फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी. सूचना मिली कि नामजद धनगाई क्षेत्र में आये हुए है, जिसके बाद छापेमारी कर धनगाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वहीं मृतक के भाई के निशानदेही पर बुधवार को पुलिस ने रुपम कमकर को भी गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










