सड़क दुर्घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated at :27 Mar 2015 8:09 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

आरा : जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप सड़क पार करते वक्त बाइक की चपेट में आकर मथुरापुर गांव निवासी विनोद […]

विज्ञापन
आरा : जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के ब्लॉक के समीप सड़क पार करते वक्त बाइक की चपेट में आकर मथुरापुर गांव निवासी विनोद कुमार के सात वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा प्रदुमन सिंह की पुत्री श्रुति कुमारी जख्मी हो गयी, जबकि अरवल जिले के कमता मठिया गांव निवासी विनोद राम की पत्नी पार्वती देवी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गयी.
वहीं दूसरी तरफ जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया मुख्य पथ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से उमा शंकर यादव सहित दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चकित्सकों ने सोनू कुमार तथा उमा शंकर यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन