कई मामलों का किया गया त्वरित निष्पादन

Updated at :27 Mar 2015 8:08 AM
विज्ञापन
कई मामलों का किया गया त्वरित निष्पादन

आरा : जिलाधिकारी के जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निदान को लेकर गुहार लगायी. गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद, इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा मनरेगा से जुड़े मामले छाये रहे. डीएम के जनता दरबार में बड़हरा प्रखंड कोल्हरामपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. योगेंद्र कुमार […]

विज्ञापन
आरा : जिलाधिकारी के जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निदान को लेकर गुहार लगायी. गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद, इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा तथा मनरेगा से जुड़े मामले छाये रहे. डीएम के जनता दरबार में बड़हरा प्रखंड कोल्हरामपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे.
योगेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने आदेशपाल के पद पर कार्यरत था. रिटायर्डमेंट के बाद आज तक राशि नहीं मिली, जिस पर जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया.
वहीं रामपुर मिल्की के अखिलेश पांडेय ने भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर पहुंचे थे, जहां क्षेत्र के अंचलाधिकारी को मामले की जांच कर निष्पादन करने का निर्देश डीएम ने दिये. वहीं कई मामलों का ऑन द स्पॉर्ट निष्पादन भी किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सजर्न सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन