गायब किया गया टेंपो छापेमारी में बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at :27 Mar 2015 8:08 AM
विज्ञापन
गायब किया गया टेंपो छापेमारी में बरामद, दो गिरफ्तार

बिहिया : बिहिया पुलिस ने छापेमारी कर गायब किये गये टेंपो को बरामद कर लिया है़ साथ ही इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है़ मालूम हो कि गत दिनों थाना क्षेत्र के दोघरा और अमराई नवादा गांव के समीप टेंपो पलटने से इंटर के छात्र की मौत हो गयी थी़ बाद में […]

विज्ञापन

बिहिया : बिहिया पुलिस ने छापेमारी कर गायब किये गये टेंपो को बरामद कर लिया है़ साथ ही इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है़ मालूम हो कि गत दिनों थाना क्षेत्र के दोघरा और अमराई नवादा गांव के समीप टेंपो पलटने से इंटर के छात्र की मौत हो गयी थी़ बाद में उक्त टेंपो को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था़

बिहिया पुलिस पकड़े गये टेंपो को थाना में न लाकर बिहिया-चौरास्ता के समीप एक गैराज में रखा था, जहां से टेंपो संचालक टेंपो लेकर गायब हो गया था़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरी गांव में छापेमारी कर उक्त टेंपो को बरामद कर लिया गया़ साथ ही विजेंद्र सिंह तथा रामबरन सिंह को गिरफ्तार किया गया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन