अगलगी में कई दुकानें जलीं

Updated at :26 Mar 2015 1:49 AM
विज्ञापन
अगलगी में कई दुकानें जलीं

आरा : नगर थाना क्षेत्र के शशि महल चौक के समीप बीती रात अचानक दुकान में लग लगने से सात दुकान जल कर खाक हो गयी, जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. पुलिस गश्त कर रही टीम की नजर जब आग पर पड़ी, तो इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड […]

विज्ञापन
आरा : नगर थाना क्षेत्र के शशि महल चौक के समीप बीती रात अचानक दुकान में लग लगने से सात दुकान जल कर खाक हो गयी, जिसमें दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गयी. पुलिस गश्त कर रही टीम की नजर जब आग पर पड़ी, तो इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी. फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना से मुहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इसके पूर्व भी 2003, 2013 में भी इन्हीं दुकानों में लग थी आग.
इन लोगों की दुकानें जली : इस घटना में गुड्डू की परचून की दुकान, मिल्की टोला निवासी मो शमीम की जूते चप्पल की दुकान, मछुआ टोला मो रिजवान की परचून की दुकान, मो गुलजार की चप्पल जूता की दुकान, मो जमीर के चप्पल जूता की दुकान, नदीम अख्तर उर्फ सन्नी की रेडिमेट कपड़े की दुकान, मो मारू के रेडिमेट कपड़े की दुकान जल कर खाक हो गयी.
आग लगने के कारणों का अब तक नहीं चला पता : दुकानों में आग की वजह शॉर्ट सर्किट या कुछ और है, इसकी अब तक पता नहीं चल पायी है. इसके पूर्व भी दो बार इन्हीं सभी के दुकानों में आग लग चुकी है. 2013 में हुए आग जनी में 16 लोगों की दुकानें जल कर खाक हो गयी थी, जिसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर तक सड़क जाम कर पीड़ितों ने हो हंगामा मचाया था.
पीड़ितों से मिली भाकपा माले की टीम : भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम शिश महल चौक पहुंच कर अगिAपीड़ित दुकानदारों से मिला. साथ ही पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. इस मौके पर दिलराज प्रीतम, राजेंद्र यादव, गोपाल प्रसाद शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन