संदेश में भी लाखों की संपत्ति जल कर राख

Updated at :26 Mar 2015 1:49 AM
विज्ञापन
संदेश में भी लाखों की संपत्ति जल कर राख

संदेश : बाजार से सटे पश्चिम लकड़ी एवं फर्नीचर दुकान में मंगलवार के आधी रात को आग लग गयी, जिसमें लगभग लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग को देख ग्रामीणों के द्वारा हल्ला करने के बाद लोग इकठ्ठा होकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार […]

विज्ञापन

संदेश : बाजार से सटे पश्चिम लकड़ी एवं फर्नीचर दुकान में मंगलवार के आधी रात को आग लग गयी, जिसमें लगभग लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग को देख ग्रामीणों के द्वारा हल्ला करने के बाद लोग इकठ्ठा होकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार संदेश बाजार से सटे पश्चिम संदेश निवासी रामाशीश गुप्ता का लकड़ी एवं फर्नीचर का दुकान में मंगलवार के आधी रात के अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग के लगने से दुकान का एक-सोफा सेट, चौकी-दो, आलमीरा-एक, रैक-एक, बिजली मोटर-एक स्टार्टर, पंखा एवं खपरैल का कार्यालय लगभग लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग को देख अगल-बगल के पड़ोसियों द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी घटना घटने से बची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन