व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

Updated at :26 Mar 2015 1:47 AM
विज्ञापन
व्रतियों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ

आरा : लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ दिया. शहर के समाहरणालय घाट, धोबीघटवा, अनाइठ, धरहरा, नवीन पुलिस लाइन स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर छठ व्रतियों ने चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन भगवान भास्कर को अर्घ दिया. स्नान ध्यान कर […]

विज्ञापन

आरा : लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ दिया. शहर के समाहरणालय घाट, धोबीघटवा, अनाइठ, धरहरा, नवीन पुलिस लाइन स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर छठ व्रतियों ने चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन भगवान भास्कर को अर्घ दिया. स्नान ध्यान कर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा की.

गुरुवार को उदयाचल गामी भगवान भास्कर को अघ्र्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा.

चरपोखरी संवाददाता के अनुसार आस्था महा पर्व छठ को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांव में भक्ति का माहौल कायम रहा. बुधवार की संध्या पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की. प्रखंड के नगरी, काउप सहित विभिन्न गांवों के छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया. छठ के गीत से भक्तिमय माहौल बना रहा. आसपास के लोगों द्वारा साफ-सफाई का भरपूर सहयोग रखा गया. छठ घाट पर रोशनी के इंतजाम किये गये थे. प्रशासन द्वारा छठ को लेकर गश्ती निकाली गयी.

पीरो संवाददाता के अनुसार लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन बड़ी तदाद में छठव्रतियों ने विभिन्न जलाशयों व सूर्य मंदिरों के समक्ष बुधवार की शाम भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया़ अनुमंड़ल मुख्यालय से सटे बाहरी महादेव धाम स्थित सूर्य मंदिर के पास अर्घ अर्पित करने के लिए दूर-दूर से छठव्रती पहुंचे थ़े इस दौरान छठ के पारंपरिक गीतों से यहां माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना था़ इधर पीरो प्रखंड के नोनार, बघउड़ व तरारी प्रखंड के बागर, गुजरू, बडकागांव, देव सहित कई अन्य जगहों पर स्थित सूर्य मदिरों में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ अर्पित किया़

बिहिया संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत बिहिया और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को चैती छठ पूजा को लेकर भक्तिपूर्ण माहौल रहा़ छठव्रतियों ने बुधवार की शाम में भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन