जख्मी दफादार की इलाज के दौरान मौत

Updated at :24 Mar 2015 6:44 AM
विज्ञापन
जख्मी दफादार की इलाज के दौरान मौत

आरा : रविवार की देर रात नामजद लोगों द्वारा वर्चस्व व पूर्व के विवाद को लेकर नामजद लोगों द्वारा धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी दफदार काशीनाथ यादव की गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. इस घटना के बाद जख्मी के बयान पर […]

विज्ञापन
आरा : रविवार की देर रात नामजद लोगों द्वारा वर्चस्व व पूर्व के विवाद को लेकर नामजद लोगों द्वारा धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी दफदार काशीनाथ यादव की गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था, जिसकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी.
इस घटना के बाद जख्मी के बयान पर मंटू सिंह, संटू सिंह, टिंकू सिंह, शत्रुघ्न सिंह सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया है.
घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ सदर अस्पताल में जम कर हंगामा खड़ा किया. बाद में एसपी के काफी समझाने बुझाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दफादार काशीनाथ यादव अपने घर के समीप बैठा हुआ था. उसी दौरान हथियार बंद नामजद लोगों द्वारा गोली मार कर जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन