फोन के जरिये पैसा मांगनेवाला युवक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Mar 2015 6:44 AM
विज्ञापन

आरा : अमन उर्फ गोलू के परिजनों से मैसेज व फोन के जरिये पैसे की मांग करनेवाले युवक ओम प्रकाश को भोजपुर पुलिस ने आखिर कार दरभंगा पुलिस के सहयोग से धर दबोचा, लेकिन अब अभी अमन का कोई सुराग नहीं मिला. इससे परिजनों की और बेचैनी बढ़ गयी है. अमन के सकुशल बरामदगी को […]
विज्ञापन
आरा : अमन उर्फ गोलू के परिजनों से मैसेज व फोन के जरिये पैसे की मांग करनेवाले युवक ओम प्रकाश को भोजपुर पुलिस ने आखिर कार दरभंगा पुलिस के सहयोग से धर दबोचा, लेकिन अब अभी अमन का कोई सुराग नहीं मिला. इससे परिजनों की और बेचैनी बढ़ गयी है. अमन के सकुशल बरामदगी को लेकर भोजपुर पुलिस दिल्ली तथा इंदौर में भी छापेमारी कर चुकी है.
अमन का 15 फरवरी को घर के समीप से अपहरण कर लिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नवीन चंद झा ने बताया कि पकड़ा गया ओम प्रकाश अमन के परिजनों को फोन कर अमन के बारे में बताने को कहा, जिसकी सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी. बाद में मोबाइल नंबर का ट्रेस किया गया. लोकेशन दरभंगा में मिला. भोजपुर पुलिस को दरभंगा भेजा गया जहां उसे गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










