हथियार के साथ रंजीत गिरफ्तार

Updated at :21 Mar 2015 3:30 AM
विज्ञापन
हथियार के साथ रंजीत गिरफ्तार

आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में गत दिनों हुई गोली बारी व हत्या के मामले में फरार चल रहे रंजीत को पुलिस ने चौरी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव से धर दबोचा. पकड़े गये रंजीत के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा तथा आधा दर्जन कारतूस बरामद किया है. बता दें […]

विज्ञापन

आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव में गत दिनों हुई गोली बारी व हत्या के मामले में फरार चल रहे रंजीत को पुलिस ने चौरी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव से धर दबोचा. पकड़े गये रंजीत के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा तथा आधा दर्जन कारतूस बरामद किया है.

बता दें कि पकड़ा गया रंजीत यादव कुख्यात प्रीत्तम यादव का भाई है और गत ही दिनों जमानत पर जेल से रिहा हुआ था. दो दिन पूर्व चांदी गांव में वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में चंदन यादव की हत्या कर दी गयी थी, जबकि इस घटना में मंटू पासवान गोली लगने से जख्मी हो गया था. इसे लेकर मंटू पासवान के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि रंजीत यादव चौरी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव में छुपा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा. उसके पास से हथियार व कारतूस बरामद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन