अभियान चला कर रोकी जायेगी बिजली की चोरी

Updated at :19 Mar 2015 4:01 AM
विज्ञापन
अभियान चला कर रोकी जायेगी बिजली की चोरी

आरा : सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल के साथ बिजली के बेहतर उपलब्धता के साथ-साथ राजस्व वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बिजली चोरी रोकने को ले बिजली विभाग और प्रशासन समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. वहीं […]

विज्ञापन
आरा : सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल के साथ बिजली के बेहतर उपलब्धता के साथ-साथ राजस्व वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बिजली चोरी रोकने को ले बिजली विभाग और प्रशासन समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
वहीं राजस्व वसूली और राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण अभियान की गति को तेज करने का भी निर्देश दिया गया है. सरकार ने फरवरी माह और मार्च माह में अब तक की गयी राजस्व वसूली तथा मीटर रीडिंग की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से पूछा कि अब तक मीटर रीडिंग और मीटर लगाने सहित राजस्व वसूली की क्या स्थिति है.
इस पर डीएम ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की गयी है, लेकिन मीटर रीडिंग और मीटर लगाने की प्रगति अच्छी नहीं है. इसको लेकर विभाग और आउट सोर्सिंग एजेंसी को रिव्यू के बाद कार्य की प्रगति तेज करने का निर्देश दिया गया है. वहीं ग्रामीण विद्युतीकरण गति में तेजी लाने का भी संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को कहा गया है. इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन