हाइटेक होगा आरा सिविल कोर्ट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Mar 2015 4:01 AM
विज्ञापन

आरा : सिविल कोर्ट आरा में सभी मुकदमे इंटरनेट से जुड़ेंगे. साथ ही फाइलिंग भी कंप्यूटर के माध्यम से होगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा उड़ीसा के कटक में नेशनल कोर केस सॉफ्ट वेयर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. पटना उच्च न्यायालय द्वारा आरा सिविल कोर्ट के न्यायिक कर्मी ओम प्रकाश समेत सात लोग बिहार से […]
विज्ञापन
आरा : सिविल कोर्ट आरा में सभी मुकदमे इंटरनेट से जुड़ेंगे. साथ ही फाइलिंग भी कंप्यूटर के माध्यम से होगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा उड़ीसा के कटक में नेशनल कोर केस सॉफ्ट वेयर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. पटना उच्च न्यायालय द्वारा आरा सिविल कोर्ट के न्यायिक कर्मी ओम प्रकाश समेत सात लोग बिहार से प्रशिक्षण के लिए गये थे.
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद ओम प्रकाश ने उक्त बात की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश से 41 न्यायालय कर्मी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें सात लोग बिहार के थे. प्रशिक्षण के दौरान उन लोगों को कोर्ट के सभी मुकदमों को कंप्यूटर में लोड करना व मुकदमे के कार्यवाही व अगली तारीख को कंप्यूटर के माध्यम से करना, फाइलिंग कंप्यूटर द्वारा कर इंटर नेट के माध्यम से जोड़ने की प्रशिक्षण दिया गया. मुकदमे इंटरनेट से जुड़ने के बाद लोग नेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










