घर नहीं बनानेवाले को भेजा जा रहा नोटिस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Mar 2015 3:59 AM
विज्ञापन

चौसा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2011-12-1273 एवं 13-14 में इंदिरा आवास के लिए चयनित लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास की राशि की निकासी कर मकान नहीं बनानेवालों को चिह्न्ति कर प्रखंड कार्यालय द्वारा सफेद नोटिस भेजा जा रहा है. बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त वित्तीय वर्ष में क्षेत्र से […]
विज्ञापन
चौसा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2011-12-1273 एवं 13-14 में इंदिरा आवास के लिए चयनित लाभुकों द्वारा इंदिरा आवास की राशि की निकासी कर मकान नहीं बनानेवालों को चिह्न्ति कर प्रखंड कार्यालय द्वारा सफेद नोटिस भेजा जा रहा है.
बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त वित्तीय वर्ष में क्षेत्र से कुल 274 लाभुकों के द्वारा इंदिरा आवास की राशि निकाल कर मकान नहीं बनाये गये हैं. वित्तीय वर्ष 2011-12 में 94, 2012-13 में 63 एवं 2013-14 में 117 लाभुकों द्वारा राशि निकाल कर पैसा हजम कर लिया गया है. वैसे लोगों को सफेद नोटिस भेजा जा रहा है. एक माह के अंदर अगर मकान में काम नहीं लगाया गया, तो उन्हें लाल नोटिस भेजा जायेगा.
उक्त मामले में पूर्व में 13 लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस भी किया जा चुका है. प्रखंड कार्यालय में सभी इंदिरा आवास सहायकों की एक बैठक आयोजित कर बीडीओ द्वारा उक्त चिह्न्ति लाभुकों से संपर्क कर जल्द-से-जल्द मकान बनाने के लिए उन्हें समझाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










