सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2015 7:46 AM
विज्ञापन

आरा-सासाराम पथ पर केंद्रीय विद्यालय के समीप घटी घटना आरा/उदवंतनगर : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक नगर थाना क्षेत्र के विंदटोली निवासी चंद्रिका प्रसाद के पुत्र अनिल प्रसाद की मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर […]
विज्ञापन
आरा-सासाराम पथ पर केंद्रीय विद्यालय के समीप घटी घटना
आरा/उदवंतनगर : आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक नगर थाना क्षेत्र के विंदटोली निवासी चंद्रिका प्रसाद के पुत्र अनिल प्रसाद की मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया, जबकि मुआवजे की मांग को लेकर आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ तथा थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार अनिल प्रसाद साइकिल से जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक ने केंद्रीय विद्यालय के समीप टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही अनिल प्रसाद की मौत हो गयी.
इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया, जबकि आक्रोशित भीड़ ने बाइक में आग लगा दी. घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा. मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका. वहीं शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










