शहर में पूरे दिन बनी रही जाम की स्थिति
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2015 7:45 AM
विज्ञापन

आरा : मंगलवार को शहर में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही. शहर के सभी चौक-चौराहों पर जाम का नजारा देखने को मिला. यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी, जिस कारण सबसे ज्यादा परेशानी मैट्रिक के परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी. जगह-जगह जाम रहने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में पहले दिन […]
विज्ञापन
आरा : मंगलवार को शहर में पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही. शहर के सभी चौक-चौराहों पर जाम का नजारा देखने को मिला. यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी, जिस कारण सबसे ज्यादा परेशानी मैट्रिक के परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी.
जगह-जगह जाम रहने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में पहले दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर का कोई भी ऐसा चौक-चौराहा नहीं था जहां जाम की समस्या न हो. शहर के जाम के कारण इसका असर दोनों एनएच तथा स्टेट हाइवे पर भी देखने को मिला. एनएच तथा स्टेट हाइवे पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
इन जगहों पर लगा रहा भारी जाम : शहर के महावीर टोला, जेल रोड, गोपाली चौक, करमन टोला, नवादा, गोला रोड, बिहारी मिल , कतीरा, चंदवा सहित कई जगहों पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पूरे दिन जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










