एलआइसी अभिकर्ताओं की भूख हड़ताल जारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2015 7:44 AM
विज्ञापन

आरा : भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे. लियाफी के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे आरा बेस के संयुक्त सचिव विमलेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए अभिकर्ताओं को कहा कि केंद्र सरकार बीमा विधेयक बील पास […]
विज्ञापन
आरा : भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे. लियाफी के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे आरा बेस के संयुक्त सचिव विमलेश प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए अभिकर्ताओं को कहा कि केंद्र सरकार बीमा विधेयक बील पास कर अभिकर्ताओं के साथ नाइंसाफी की है.
वहीं एलआइसी प्रबंधन भी अभिकर्ताओं को दिन – प्रतिदिन प्रताड़ित कर रही है. उन्होंने कहा कि बीमा धारकों का बोनस में बढ़ोतरी करने के बजाय और कटौती की जा रही है, जिससे बीमा धारक भी परेशान है. इस मौके पर ओम प्रकाश मुन्ना, सुरेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, योगेश नंदन , पिंटू कुमार, सुनील कुमार, शिवजी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










