अखिलेश को रिमांड पर ले की पूछताछ

Updated at :16 Mar 2015 12:29 AM
विज्ञापन
अखिलेश को रिमांड पर ले की पूछताछ

आरा : कोर्ट परिसर में हुए बम ब्लास्ट के बाद लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय फरार हो गये थे, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए आइजी एके आंबेडकर के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया था. इसके बाद टीम द्वारा गत दिनों पीरो थाना क्षेत्र के बचरी फाल के समीप से अखिलेश उपाध्याय को […]

विज्ञापन
आरा : कोर्ट परिसर में हुए बम ब्लास्ट के बाद लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय फरार हो गये थे, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए आइजी एके आंबेडकर के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया था. इसके बाद टीम द्वारा गत दिनों पीरो थाना क्षेत्र के बचरी फाल के समीप से अखिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था.
अभी भी इस मामले में लंबू शर्मा फरार चल रहा है. इधर, अखिलेश को रिमांड पर लेने के लिए गत दिनों न्यायालय में आवेदन दिया गया था. न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस ने अखिलेश उपाध्याय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष अखिलेश ने कई राज खोले हैं.
संदिग्ध नंबरों की पुलिस कर रही जांच : मृत महिला नगीना देवी के समीप मिले मोबाइल के संदिग्ध नंबर की भी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस ने अखिलेश से भी संदिग्ध नंबरों के बारे में पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान लंबू शर्मा के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं.
कोर्ट में ब्लास्ट के बाद फरार हुए थे लंबू व अखिलेश : 23 जनवरी को कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट की घटना के बाद अखिलेश तथा लंबू शर्मा फरार हो गये थे,जिसके बाद गत दिनों पुलिस ने अखिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, लंबू शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन