प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का सांसद ने लोस में उठाया मुद्दा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Mar 2015 12:56 AM
विज्ञापन

आरा : आरा सांसद राज कुमार सिंह ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा को जोरदार ढंग से उठाया. वहीं इस मामले को लेकर सांसद ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का समय भी मांगा है. सांसद ने दूरभाष पर बताया कि रेलमंत्री से प्रमुख […]
विज्ञापन
आरा : आरा सांसद राज कुमार सिंह ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा को जोरदार ढंग से उठाया. वहीं इस मामले को लेकर सांसद ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलने का समय भी मांगा है. सांसद ने दूरभाष पर बताया कि रेलमंत्री से प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के मुद्दे पर बातचीत को लेकर सोमवार का समय निर्धारित हुआ है.
शून्य काल के दौरान मामले को उठाते हुए सांसद ने कहा कि आरा ब्रिटिश काल से ही शाहाबाद जिला का मुख्यालय रहा है. साथ ही आरा जंकशन से शाहाबाद से जुड़े चारों जिला के लोगों का आना जाना हमेशा लगा रहता है. साथ ही भोजपुरी भाषा के लोगों के हृदय स्थली के रूप में भी आरा-जाना जाता है. ऐसे में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव नहीं रहने के कारण यात्रियों के अलावे देश-प्रदेश से आनेवाले लोगों को ट्रेन पकड़ने को लेकर पटना जाना पड़ता है, जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि भोजपुरी वासियों के साथ जनता के हित में प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आरा में सुनिश्चित की जाएं, ताकि भोजपुर सहित शाहाबाद के यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.
इन ट्रेनों के ठहराव का शून्य काल में उठाया मामला : आरा सांसद राज कुमार सिंह ने शून्य काल में आरा रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव का मामला उठाया, जिसमें विक्रमशीला एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, पटना-इंदौर एक्सप्रेस, आसनसोल-मुंबई एक्सप्रेस, आकालतख्त एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेेस, हावड़ा – हरिद्वार एक्सप्रेस तथा पटना – सिकंदराबाद एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनों के ठहराव शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










