किसानों से धान खरीद में बढ़ी मुश्किल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Mar 2015 6:55 AM
विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले में पैक्स को धान आपूर्ति के एवज में एसएफसी द्वारा पैक्स को राशि भुगतान किये जाने के मामले में टाल-मटोल की नीति अपनायी जा रही है. इसके कारण पैक्स द्वारा किसानों से धान खरीद में मुश्किल हो रही है. वहीं धान अधिप्राप्ति के कार्य भी प्रभावित होने लगा है. सरकारी आंकड़ों […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले में पैक्स को धान आपूर्ति के एवज में एसएफसी द्वारा पैक्स को राशि भुगतान किये जाने के मामले में टाल-मटोल की नीति अपनायी जा रही है. इसके कारण पैक्स द्वारा किसानों से धान खरीद में मुश्किल हो रही है. वहीं धान अधिप्राप्ति के कार्य भी प्रभावित होने लगा है.
सरकारी आंकड़ों पर यदि गौड़ फरमाया जाये, तो जिले के 165 पैक्स और सात व्यापार मंडल ने मिल कर नौ मार्च तक 43535.17 एमटी धान की खरीद की है, जबकि पैक्स द्वारा एसएफसी को 27084.74 एमटी धान की आपूर्ति की गयी है. वहीं शेष 16450.43 एमटी धान पैक्स के गोदाम में पड़े हुए है.
किसानों से पैक्स ने धान खरीद के एवज में अब तक 5483.98लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसके विरुद्ध एसएफसी द्वारा पैक्स को 1546.64 लाख रुपया का भुगतान किया गया है, जबकि एसएफसी पर पैक्स का बकाया 2949.42 लाख है. एसएफसी द्वारा पैक्स को ससमय राशि भुगतान नहीं किये जाने से धान खरीद से पैक्स हाथ खड़ा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










