सात जन्मों का साथ तीन माह में ही छूटा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Mar 2015 6:55 AM
विज्ञापन

आरा : अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा महज तीन माह में ही टूट गया. एक दिसंबर को अग्नि के सात फेरे लेकर पवन से नीलम को वचन दिया था, वो महज तीन माह में ही टूट गया. घटना के वक्त पवन घर में नहीं थे. जैसे ही खबरिया […]
विज्ञापन
आरा : अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा महज तीन माह में ही टूट गया. एक दिसंबर को अग्नि के सात फेरे लेकर पवन से नीलम को वचन दिया था, वो महज तीन माह में ही टूट गया. घटना के वक्त पवन घर में नहीं थे. जैसे ही खबरिया चैनल द्वारा पवन सिंह की पत्नी की खुदकुशी करने की खबर प्रकाशित की गयी.
उनके परिवार तथा प्रशंसकों के बीच मायूसी छा गयी. परिवार के लोगों ने खबर मिलते ही मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचे, जहां सोमवार को बारसोवा स्थित शमशान घाट पर परिजनों व प्रशंसकों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया.
मुखागिA देते वक्त नम हो गयी सभी की आंखें : जैसे ही पवन ने अपनी पत्नी नीलम सिंह को मुखागिA दी, उस वक्त परिवार व भारी संख्या में उपस्थित प्रशंसकों की आंखें नम हो गयी. नम आंखों से सभी ने विदाई दी. इस दौरान पवन सिंह के आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसे परिवार के लोगों द्वारा ढाढ़स बंधाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










