वर्चस्व को लेकर बालू घाट पर दो पक्षों में फायरिंग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Mar 2015 3:14 AM
विज्ञापन

आरा : चौरी थाना क्षेत्र का अंधारी बालू घाट रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गये. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गयी. इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही चौरी थाना पुलिस […]
विज्ञापन
आरा : चौरी थाना क्षेत्र का अंधारी बालू घाट रविवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के लोग आमने- सामने आ गये. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गयी. इससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
सूचना मिलते ही चौरी थाना पुलिस तथा ईमादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए. इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन- तीन लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि वर्चस्व को लेकर आठपा गांव के कुछ लोग व घाट की नीलामी लेनेवाले लोगों के बीच वर्चस्व को लेकर हो- हंगामा हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए. वहीं आधा दर्जन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










