लापता नाबालिग बच्ची का नाले से मिला शव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Feb 2015 5:20 AM
विज्ञापन

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा के तिलकनगर मुहल्ले से घर के समीप से मंगलवार को राजेश कुमार की तीन वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी लापता हो गयी. उसका शव घर के समीप नाले से मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन […]
विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा के तिलकनगर मुहल्ले से घर के समीप से मंगलवार को राजेश कुमार की तीन वर्षीया पुत्री अंशु कुमारी लापता हो गयी. उसका शव घर के समीप नाले से मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. राजेश कुमार मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहनेवाले हैं. अंशु अपने चाचा के यहां रहती थी. जहां 17 फरवरी को उसका जन्मदिन भी था.
परिवार के सारे लोग घर में जन्म दिन की तैयारी जुटे हुए थे. अंशु घर के बाहर खेल रही थी. देर शाम घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल पाया.
इसे लेकर परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था. बुधवार को घर के समीप से अंशु का शव नाले से बरामद हुआ.
17 को हुआ जन्म और 17 को मिली मौत
जहां 17 को अंशु का जन्म दिन था. घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी. परिजनों को क्या पता था कि जन्मदिन मातम में तब्दील हो जायेगा. घर में सारी तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच अंशु के लापता होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही परिजन खोजबीन में जुट गये. लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पाया. बुधवार को उसका शव नाले से बरामद हुआ.
मां का रो- रो कर हुआ बुरा हाल
अंशु की मां पूजा देवी की घटना की सूचना मिलते ही रो- रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं पिता का भी रो- रो कर बुरा हाल है. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार यह एक पल में क्या हो गया. राजेश का एक पुत्र डेढ़ साल का है. अंशु घर में सबसे बड़ी बच्ची थी. इस घटना के बाद परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










