हथियार व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Feb 2015 9:47 AM
विज्ञापन

आरा : नगर थाना पुलिस ने तरी मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर दो पिस्टल व एक कारतूस के साथ फुलचंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही ने बताया कि गुप्तसूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला में आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य […]
विज्ञापन
आरा : नगर थाना पुलिस ने तरी मुहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी कर दो पिस्टल व एक कारतूस के साथ फुलचंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही ने बताया कि गुप्तसूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला में आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपराधी जुटनेवाले हैं. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर पारस साह के घर में छापेमारी की गयी, जहां से दो पिस्टल, एक जिंदा कारतूस के साथ पारस साह के पुत्र फुलचंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक का कोई आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही इसके सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










