जिले में 7890 फर्जी मतदाताओं की हुई पहचान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2015 8:43 AM
विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 7890 फर्जी मतदाताओं की पहचान की गयी है. मतदाता सूची से पहचान की गयी फर्जी मतदाताओं का नाम विलोपित किया जायेगा. इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग से जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हो गया है. साथ ही आयोग ने 18-25 फरवरी के […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 7890 फर्जी मतदाताओं की पहचान की गयी है. मतदाता सूची से पहचान की गयी फर्जी मतदाताओं का नाम विलोपित किया जायेगा. इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग से जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हो गया है.
साथ ही आयोग ने 18-25 फरवरी के बीच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक सूची की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा बैठक भी की जानी है. जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे अधिक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 1487 और सबसे कम अगिआंव विधानसभा में 789 फर्जी मतदाताओं की पहचान की गयी है.
विधानसभावार फर्जी मतदाताओं की संख्या
जिले में आयोग द्वारा प्रथम दृष्टया 7890 फर्जी मतदाताओं की पहचान की गयी है. जिसमें 192 संदेश विधानसभा क्षेत्र में 1079, 193 बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में 891, 194 आरा विधानसभा क्षेत्र में 1385, 195 अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में 789, 196 तरारी विधानसभा क्षेत्र में 1394, 197 जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में 865 तथा 198 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 1487 फर्जी मतदाता शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










