छात्र की गला काट कर की गयी हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2015 8:42 AM
विज्ञापन

आरा : छात्र की गला काट कर नि:शंस तरीके से हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को कोईलवर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. सिर कटा शव मिलने की सूचना मिलते ही आस पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी. रेलवे थाना पुलिस ने आसपास के लोगों […]
विज्ञापन
आरा : छात्र की गला काट कर नि:शंस तरीके से हत्या कर दी गयी. साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को कोईलवर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. सिर कटा शव मिलने की सूचना मिलते ही आस पास के इलाकों में सनसनी फैल गयी.
रेलवे थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की जिसके बाद शव की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेव चक गांव निवासी वीरेंद्र महतो के पुत्र राजवीर कुमार के रूप में की गयी. छात्र डीएवी धनुपरा में 10वीं कक्षा का छात्र है और गुरुवार की देर शाम से ही घर से गायब था. पुलिस ने बताया कि छात्र का सिर गायब है. छात्र की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गयी है. छात्र के सिर की बरामदगी को लेकर पुलिस लगी हुई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










